---Advertisement---

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, 3 लाख से ज्यादा किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

[post_dates]

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, 3 लाख से ज्यादा किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त
---Advertisement---

पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े 8 लाख 32 हजार किसानों में से अब तक 4 लाख 93 हजार से अधिक लाभार्थियों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। इसके अलावा 68,110 ऐसे किसानों ने भी पंजीकरण कराया है, जो फिलहाल योजना का लाभ नहीं ले रहे थे। फिर भी 3 लाख 39 हजार 865 किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

कृषि विभाग के अनुसार यदि समय रहते फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई गई तो इन किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त से वंचित होना पड़ सकता है। उपनिदेशक कृषि सतीश पांडे ने बताया कि जनपद के सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लगातार पंजीकरण किया जा रहा है।

जल्द आने वाली है 22वीं किस्त

योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 22वीं किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द जनसेवा केंद्र या राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर लें, ताकि किस्त रुकने की स्थिति से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment