Ladli Behna Yojana 33vi Kist को लेकर मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। होली से पहले सरकार ने बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
1500 रुपये सीधे खातों में होंगे ट्रांसफर
Ladli Behna Yojana 33vi Kist के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। खंडवा कलेक्टर के अनुसार, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले 32वीं किस्त 16 जनवरी को नर्मदापुरम से जारी की गई थी, जिसमें लगभग 1856 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे गए थे।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
इस बार योजना से एक लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। जिन महिलाओं की आयु फरवरी माह में 60 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, उनके नाम लाभार्थी सूची से स्वतः हट गए हैं। वर्ष 2023 से अब तक हजारों महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं।
योजना का उद्देश्य और पात्रता
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। यह योजना मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए है। इसमें तलाकशुदा, विधवा या सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1500 रुपये से कम पेंशन प्राप्त करने वाली 60 वर्ष से कम आयु की महिलाएं पात्र हैं।
ऐसे देखें लाभार्थी सूची में अपना नाम
Ladli Behna Yojana 33vi Kist जारी होने के बाद महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर सकती हैं। होम पेज पर उपलब्ध फाइनल लिस्ट विकल्प पर क्लिक कर जिला, पंचायत या वार्ड चुनकर लाभार्थी सूची में अपना नाम आसानी से देखा जा सकता है।







