---Advertisement---

IPL 2026 बड़ी अपडेट: धोनी की वापसी, ब्रेविस फिट, KKR को झटका

[post_dates]

---Advertisement---

IPL 2026 बड़ी अपडेट: इस समय Indian Premier League में लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा Chennai Super Kings और उनके स्टार खिलाड़ियों को लेकर हो रही है, जहां टीम के लिए राहत की खबर भी आई है और कुछ चिंताजनक अपडेट भी सामने आए हैं, जिससे आने वाले मुकाबलों पर सीधा असर देखने को मिल सकता है।

CSK के लिए राहत भरी खबर

सबसे पहले बात करें Dewald Brevis की तो अच्छी खबर यह है कि वह धीरे-धीरे प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं, इसका मतलब साफ है कि वह जल्द फिट होकर टीम से जुड़ सकते हैं, और उनकी वापसी CSK के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देगी क्योंकि पिछले मैचों में यही कमजोरी साफ नजर आई थी, अगर ब्रेविस फिट होकर आते हैं तो टीम को बैलेंस और स्ट्रेंथ दोनों मिलेंगे।

MS Dhoni को लेकर बड़ा अपडेट

अब सबसे बड़ी खबर आती है MS Dhoni को लेकर जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं, खासकर Punjab Kings के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने की संभावना बताई जा रही है, हालांकि वह पूरी तरह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं, जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

दिल्ली बनाम लखनऊ मैच का हीरो

वहीं Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच खेले गए मुकाबले में Sameer Rizvi ने शानदार प्रदर्शन किया, टीम एक समय मुश्किल में थी लेकिन उनकी पारी ने मैच पलट दिया, इससे यह भी साफ हो गया कि युवा खिलाड़ियों को सही मौका दिया जाए तो वह टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

गेंदबाजी में नटराजन का कमाल

गेंदबाजी में T. Natarajan ने शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट लेकर अपनी फॉर्म दिखा दी, पिछले सीजन में चोट से जूझने के बाद इस तरह का प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है और आने वाले मैचों में भी उनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

KKR को बड़ा झटका

दूसरी तरफ Kolkata Knight Riders को बड़ा झटका लगा है क्योंकि Matheesha Pathirana अभी तक फिट नहीं हैं और टीम से नहीं जुड़ पाए हैं, साथ ही टीम के अन्य तेज गेंदबाज भी बाहर हैं, जिससे उनका बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी देखने को मिल सकता है।

आगे क्या होगा

ओवरऑल देखा जाए तो IPL 2026 में हर टीम के सामने अलग-अलग चुनौतियां हैं, कहीं इंजरी का असर है तो कहीं नए खिलाड़ियों की चमक, ऐसे में आने वाले मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं और फैंस को हर मैच में कुछ नया देखने को मिल सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment